उत्तरप्रदेश में हुई इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना! 6 साल की बच्ची से की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

By: Ankur Wed, 15 Sept 2021 5:18:45

उत्तरप्रदेश में हुई इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना! 6 साल की बच्ची से की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई जहां एक 6 साल की बच्ची से हैवानियत की हदें पर करते हुए उस मासूम से दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव, सीओ महावीर और कोतवाल बीएम त्रिपाठी ने भी मौके का जायजा लिया।

महिला अपनी 6 वर्षीय पुत्री के साथ संडीला कस्बे में स्थित अपने मायके आई थी। मंगलवार रात मासूम बच्ची घर के बाहर चबूतरे पर खेल रही थी। इसी दौरान मकान के सामने रहने वाला मोनू वहां आया और भुट्टा खिलाने के नाम पर बहला कर बच्ची को अपने साथ ले गया। अपने घर की छत पर ले जाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया। मासूम के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ लिया।

ये भी पढ़े :

# हरियाणा : दोस्तों के साथ पार्टी कर घर लौटे ऑटो चालक की गला काटकर हत्या, चारपाई पर मिला शव

# चमत्कारिक हैं तिरुपति बालाजी का मंदिर, जुड़े हैं ऐसे रहस्य जो वैज्ञानिकों के लिए भी है सवालों की गुत्थी

# ‘पिप्पा’ मूवी से ईशान खट्टर का फर्स्ट लुक आया सामने, अपारशक्ति खुराना ने बेटी के साथ शेयर की Photo

# लखनऊ की थप्पड़ गर्ल के बाद अब एक लड़का हुआ वायरल, लड़की को मारता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे

# दिल की हिफाजत और हड्डियों को मजबूत बनाता है ये फल, सेवन के और भी हैं कई फायदे

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com